पुराने जेल कैंपस व तिरिल में पेयजल की सप्लाई नहीं, लोग पानी के लिए भटक रहे

रांची | जेल कैंपस की पानी टंकी से तीन दिनों से लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा है। एक पुर्जे में खराबी के कारण मशीन बंद हो गई है। उसको ठीक करने के बाद ही जलापूर्ति हो पाएगी। सर्कुलर रोड निवासी प्रभात चंद्र ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों से पूछने पर भी कोई हल नहीं मिला। उनका फोन बंद रहता है या रिसीव नहीं करते हैं। पानी कब आएगा यह पूछ रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहे। छठ, चैत्र नवरात्रि व रामनवमी के अवसर पर लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। कोकर तिरिल रोड में भी पिछले 10 दिनों से सप्लाई पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई लोगों के घरों के बोरवेल भी सूख गए हैं। ऐसे में सप्लाई पानी ही एक मात्र सहारा है। इस संबंध में बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि पाइपलाइन में कहां समस्या आ रही है, इसकी जांच कर उसे दूर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *