रांची | गुरु नानक अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में रांची सिख संगत के 10 उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। वहीं, रांची सिख सेवा सोसाइटी के 5 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। यह चुनाव सरदार इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रांची सिख संगत और समस्त समुदाय को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया गया है। विजयी होने वालों में नरेंदरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नवजोत अलंग, राजदीप सिंह, अश्मीत सिंह सेट्टी, गुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह होरा, जतिंदर पाल सिंह, राजदीप सिंह छाबड़ा, तारलोक सिंह होरा, साचदीप सिंह, दमनदीप सिंह मक्कर, दिलबीर सिंह चड्ढा, दर्शन सिंह हैं।


