राष्ट्रपिता के सौन्दर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण

रांची | झारखंड चैंबर और मेन रोड व्यवसायी संघ ने काली मंदिर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सौंदर्यीकृत प्रतिमा का अनावरण रविवार को किया गया। अनावरण चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने स्वच्छता ही सेवा की बात कहते हुए बापू के बताए गए मार्ग पर चलने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। बापू की इस प्रतिमा को सौंदर्यीकृत कराने में सहयोग के लिए उन्होंने कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अरुण भारतीय र्मा, शैलेश अग्रवाल और मेन रोड व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। मौके पर राहुल साबू, ज्योति कुमारी, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य किशन अग्रवाल, आनंद जालान, अरुण भरतिया व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *