स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार दो अपराधियों ने चेन छीनी

रांची | बड़गाईं मोड़ के पास शनिवार की शाम लगभग 7 बजे स्कूटी सवार बंदना कुमारी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और बूटी मोड़ की ओर फरार हो गए। बंदना ने सदर थाने में एफआईआर कराई है। जिसमें बंदना ने कहा है कि बरियातू रोड से सब्जी खरीदकर अपने पिता के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। पिता स्कूटी चला रहे थे, जबकि वह पीछे बैठी थी। अचानक बड़गाईं मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और गले से चेन छीनकर बूटी मोड़ की ओर तेजी से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी कहा है कि दोनों अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *