मेन रोड में 140 से ज्यादा लोगों के मोबाइल और पर्स की चोरी, थाने में शिकायत के लिए लगी भीड़

क्राइम रिपोर्टर | रांची रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मेन रोड में शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक होते हुए सर्जना चौक तक मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय रहा। 140 से ज्यादा लोगों की पॉकेटमारी हुई। किसी के पर्स गायब कर दिए तो किसी का मोबाइल। जुलूस में 5 घंटे के दौरान ही चोरों ने जुलूस में शामिल होने पहुंचे लोगों के मोबाइल व पर्स की चोरी कर ली। कोतवाली थाना में सबसे ज्यादा लोग शिकायत करते पहुंचे। लोअर बाजार और डेली मार्केट थाने में भी पीड़ित पहुंचे, सभी मोबाइल व पर्स चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। हालांकि, थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले पूरी जानकारी ली और फिर उन्हें लिखित शिकायत करने की बात कही। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस पदाधिकारी द्वारा आवेदन के साथ मोबाइल के कागजात भी संलग्न करने की नसीहत दी जा रही थी। ऐसे में कई पीड़ित परेशान हो गए कि आखिर अचानक वे मोबाइल के कागजात कहां से लाएं। कुछ लोगों की बाइक भी चोरी होने की सूचना मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *