पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची झारखंड में इस वर्ष से 50 नए एकलव्य मॉडल स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। इन विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई है। वर्ष 2018-19 तक केंद्र सरकार ने राज्य में 23 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए थे। इनमें से सात स्कूलों में पढ़ाई हो रही है। अन्य स्कूलों में इसलिए पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि वहां भवन निर्माण नहीं हो पाया। अब इनमें से 14 स्कूलों का भवन बन चुका है, जबकि दो विद्यालयों का भवन निर्माण अंतिम चरण में है। कल्याण विभाग इन 16 स्कूलों में इस बार से पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 69 विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इनमें से 24 स्कूलों में इस बार से पढ़ाई शुरू होगी। वहीं, 50 नए एकल्व्य स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। इनमें से अधिकतर स्कूल बन चुके हैं। जिन स्कूलों का भवन निर्माण अधूरा है, वह फिलहाल दूसरे स्कूलों के साथ टैग कर चलाया जाएगा। इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है।


