7000 स्कूलों में एमडीएम का होगा सोशल ऑडिट

रांची | सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना का सोशल ऑडिट शुरू किया जाएगा। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इसके लिए राज्य के 7000 स्कूलों का चयन किया है। सोशल ऑडिट की तैयारियां चल रही हैं। 3000 सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए किचन शेड नहीं है। इन विद्यालयों में किचन शेड बनाए जाने हैं। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पिछले दिनों सभी जिलों को पत्र भेज कर स्कूलों में किचन शेड की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर शेड बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *