रांची | पहाड़ी मंदिर भोले की फौज संस्था के प्रतिनिधि सदस्य रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को रामनवमी की शुभकामना देने राजभवन पहुंचे। समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को भगवान राम की छठी सह हनुमान जयंती समारोह के लिए 12 अप्रैल को पहाड़ी मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर समिति के मुकेश चौरसिया, राहुल तिवारी, अभिषेक यादव व सौरभ चौधरी उपस्थित रहे।


