नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन यानी NHSRCL में जू. टेक्निकल मैनेजर सहित 71 पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स 24 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए nhsrcl.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता: जू. टेक्निकल मैनेजर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग से BE/ Btech, 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस, जू. टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से BE/ Btech, 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस, जू. टेक्निकल मैनेजर इलेक्ट्रिकल /इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/Btech की डिग्री होना चाहिए। वेबसाइट nhsrcl.in पर पूरी जानकारी है।आयु सीमा: 20 से 35 साल तक।आवेदन शुल्क: 400 रुपए है।आवेदन : वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं। ‘Register’ या ‘New Registration’ पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। दैनिक भास्कर, रांची, सोमवार, 07 अप्रैल, 2025 |09


