रामनवमी पर इस्कान की ओर से राधा माधव मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारा

दुमका| रामनवमी परराधा माधव मंदिर में इस्कान प्रचार केंद्र की ओर से भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस्कान प्रचार केंद्र दुमका के प्रभारी और पाकुड़ जिला इस्कान के प्रेसिडेंट सत्यबाक गुरुदास ने कहा कि भारत पुण्य की भूमि है। उन्होंने बताया कि रामायण में 24 हजार और भागवत कथा में 18 हजार श्लोक हैं। भागवत प्राप्ति ही जीवन का लक्ष्य है। प्रभु का सुमिरन ही साथ जाएगा। मुकुंद बनकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *