भास्कर न्यूज | दुमका टोंगरा थाना क्षेत्र के मुड़जोड़ा गांव में रविवार सुबह 45 साल के शिवधन सोरेन ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवधन मजदूरी कर पत्नी और एक बेटी का पालन करता था। कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण उसने काम पर जाना बंद कर दिया था। रविवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।


