रामनवमी पर महिलाओं ने निकाला जुलूस

लातेहार| रामनवमी पूजा पर जिला मुख्यालय में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की कंचन कुमारी के नेतृत्व में रविवार को महिलाओं और युवतियों ने जुलूस निकाला। जुलूस थाना चौक से शुरू हुआ। यह मेन रोड और कई गली-मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल महिलाएं और युवतियां जय श्री राम, हम हिंदू जगाने आए हैं, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, त्रिशूल, भगवा झंडा था। कई ने भगवा टोपी भी पहन रखी थी। इस जुलूस में कंचन कुमारी, संजय तिवारी, श्याम अग्रवाल, शीला देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, अर्पणा सिंह, कल्याणी पांडेय, सोनम कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, शांति देवी, अलका कुमारी, अंजु गुप्ता, बसंती कुमारी, मीरा कुमारी, अनीता देवी, प्रियंका कुमारी, रूबी कुमारी, जया कुमारी, पप्पू सरदार, कुणाल कुमार, प्रियंका कुमारी, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *