रामनवमी पर शहर में निकाला जुलूस व झांकी लाठी और तलवार से दिखाए हैरतअंगेज करतब

भास्कर न्यूज | लातेहार शहर के थाना चौक में श्री रामनवमी महासमिति ने मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव, महासमिति के संरक्षक व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीपीओ अरविंद कुमार और महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शामिल हुए। समिति ने सभी अतिथियों को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। यह भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।एसपी कुमार गौरव ने कहा कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति और भाईचारा कायम करें। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है। उनके जीवन चरित्र को आत्मसात कर ही जीवन सुखमय बन सकता है। रामराज्य की कल्पना तभी साकार होगी, जब लोग स्वार्थ छोड़कर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करें। उन्होंने जिले के विकास के लिए प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की। महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ही जीवन की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन पंकज तिवारी और मुकेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीपीओ अरविंद कुमार, राजधानी यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश दुबे, राजन तिवारी, मुरारी प्रसाद, नारायण प्रसाद, रघुवीर यादव, आशीष कुमार पांडेय, मोहर सिंह यादव, लाल आशीष नाथ शाहदेव, आनंद कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस सुरक्षा थी मुस्तैद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर सभी चौक चौराहे में पुलिस सुरक्षा पूरी तरह मुस्तैद थी। शहर की पूरी कमान थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के हाथों में था। उन्होंने विधि व्यवस्था के पूरी जानकारी लेते हुई दिखाई दी। उन्होंने तैनात जवानों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटाने दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *