कुड़ू में शोभायात्रा निकाली गई

कुड़ू | केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में रामनवमी का शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गोली, कुड़ु, कुंडो, ब्लॉक मोड, पंडरा, जिलिंग, बरवा टोली, हाता टोली, टाटी सहित अन्य दर्जनों अखाड़ों के सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान बन कर झांकी निकाली। मौके पर लाठी, डंडा, तलवार, फरसा, भाला सहित अन्य पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा बस पड़ाव से आरम्भ होकर, इंदिरा गांधी चौक होकर पंडरा, जिलिंग सहित अन्य अखाड़ों से मिलान होकर बाजार ताड़ में लगे मेले में पहुंचा मौके पर केंद्रीय सरहुल समिति के सदस्यों ने केंद्रीय महावीर मंडल के सदस्यों को भगवा गमछा, देकर सम्मानित किया। वही स्टॉल लगा कर गुड़-चना और शरबत का वितरण किया। मौके लाल गुड्डू शाहदेव, संजय चौधरी, लाल विकास शाहदेव, लाल त्रिपुरारी, अवधेश उरांव, जतरू उरांव, कुलदीप उरांव, अमित बंटू, ओमप्रकाश, राजेश गुप्ता, धीरज प्रसाद, सूरज सिंह, आनंद यादव, अमित रजक मौजूद रहे। वहीं शोभा यात्रा को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की थी। ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की जा रही थी। मौके पर सीओ मधुश्री मिश्रा भी मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *