रामनवमी पर मसमानो में भव्य मेला, 15 अखाड़ों ने दिखाए करतब, हुए सम्मानित

लोहरदगा | रामनवमी के मौके पर भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में रामजन्मोत्सव पर भव्य मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु श्रीराम और हनुमान की पूजा में जुटे रहे। दोपहर बाद महावीर मंडल मसमानो के बैनर तले मेला शुरू हुआ। डीजे और बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकला। बच्चे, बुजुर्ग और युवक पारंपरिक हथियारों के साथ नाचते-गाते नजर आए। जय श्रीराम, जय बजरंगबली और रामलखन जानकी जय बोलो हनुमान की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।मेला टांड़ में आए लोगों के लिए चना, गुड़, पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। मिठाई, खिलौने, श्रृंगार और अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दंडाधिकारी नितलेंद्र सिंह और भंडरा थाना पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। मेला में 15 अखाड़ों ने भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाए। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मसमानो पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता रीना देवी, विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के प्रदेश संयोजन स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, बालकेश्वर साहू, लाल देशकुमार नाथ शाहदेव समेत कई अतिथि शामिल हुए। मेला को सफल बनाने में महावीर मंडल मसमानो के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव कलेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष आशुतोष राम, अंकित शाहदेव, अंकुर राम, अंकित राम, मनोज राम, आनंद साहू, अनुज राम, भरत राम, नंदलाल बहुत, शनिचरवा उरांव, राजा शाहदेव, रामेश्वर साहू, देवराज भगत, सालिकराम शाहदेव, लाल त्रिलोक नाथ शाहदेव सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *