भगवामय रही शोभायात्रा, चहुंओर जय श्रीराम की गूंज

भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिले में रामनवमी का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। यहां शहर सहित कई ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक रूप से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें पारंपरिक अस्त्रों व महावीरी पताकों के साथ शामिल होकर हर आयु वर्ग के लोग रामभक्ति की धुन पर खूब झूमे। जुलूस में पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के खेल का भी प्रदर्शन हुए। राम भक्तों ने राम जी की निकली सवारी, दीवाना मैं दीवाना सहित अन्य राम धुन पर जयकारा लगाते रहे। भगवामय शोभा यात्रा में बजरंगियों ने जय श्रीराम के खूब नारे लगाए। रामायण व श्रीराम और हनुमान पर आधारित झांकियां भी निकाली गई। बीआईडी अखाड़ा के युवाओं ने आग के खेल का भी प्रदर्शन किया। महिलाएं व युवतियों ने भी जुलूस में शामिल होकर नारी शक्ति की मिसाल पेश की। परंपरागत रूप से थाना टोली अखाड़ा से आरंभ हुई शोभा यात्रा की अगुवाई केंद्रीय महावीर मंडल के संरक्षकों, पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने की। जिनमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विपुल तमेडा, महासचिव कपिल देव मिश्रा, गणमान्य लोगों में ओम सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, परमेश्वर साहू, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, संदीप गुप्ता, संदीप पोद्दार, अजात शत्रु, मदन मोहन पाठक, रितेश कुमार, सुनील अग्रवाल, दिवाकर पाठक, अजय घोष, मोहन दूबे, मदन मोहन पाठक, अशोक रजक, रोहित ओझा, नितिन सिंह, जयजीत चौबे, हिमांशु केशरी, अनिकेत साहू सहित आदि कर रहे थे। वीर भद्र द्वारा भगवान राम की झांकी की प्रस्तुति शोभा यात्रा की शोभा बनी। हटिया गार्डेन द्वारा भी झांकी प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा थाना टोली से शुरू होकर थाना पथ, चंद्रशेखर आजाद चौक, हटिया गार्डेन, तिवारी दुरा, राणा चौक, महावीर चौक, गुदरी बजार चौक, शास्त्री चौक, थाना चौक, अमला टोली, सुभाष चौक व बाबा मठ चौक होते हुए देर रात तक मैना बगीचा पहुंचकर मेले में तब्दील हो गई। जुलूस में शामिल लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुलूस देखने पहुंचे लोगों को कई संगठनों द्वारा चना, गुड़, सर्बत, पानी, फल आदि का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में उन्हें काफी परेशानी हुई। जुलूस की इस प्रकार स्वागत करने वाले में दीपक सर्राफ आदि की अगुवाई में अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति, मारवाड़ी महिला समिति, विश्व हिंदू परिषद, ट्रक चालक संघ आदि भी शामिल थे। इधर पुलिस प्रशासन की ओर से ड्रोन से निगरानी सहित सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में खुद उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरिश बिन जमा की अगुवाई में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीओ अमित कुमार, टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, नप पदाधिकारी मुक्ति किंडो, सीओ आशुतोष सहित सशस्त्र बल कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *