सेन्हा में मना भाजपा का स्थापना दिवस

भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को सेन्हा प्रखंड के ग्राम आर पोडिया टोली आम बगीचा में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भगवान दास उरांव ने की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। भाजपा नेता पवन तिग्गा ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आर पोडिया गांव में लगभग 40 से 50 घर हैं। सभी घर मिट्टी के बने हैं। झारखंड अलग राज्य बने 25 साल हो गए, लेकिन यहां के मूलवासी आदिवासियों को अब तक अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। पवन तिग्गा ने आरोप लगाया कि जब तक प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत सेवक को चढ़ावा नहीं दिया जाता, तब तक न तो जियोटेक होता है और न ही लेआउट। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। सभा में तपेश्वर प्रजापति, लक्ष्मीनिया उरांव, अगनू उरांव, पंचमी उरांव, लक्ष्मी उरांव, सूरजमनी उरांव, सलमान उरांव, चरिया उरांव, अनीता उरांव, बिराजो उरांव, राजेंद्र उरांव, परदेसिया उरांव, जर्कू उरांव, बिरसा उरांव, लाल उरांव, मुन्ना उरांव, बुधराम उरांव, बलदेव उरांव, विक्रम उरांव और शुद्धराम उरांव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *