भास्कर न्यूज | अमृतसर कटरा शेर सिंह स्थित गणेश फार्मा मेडिकल स्टोर के गोदाम से 1.48 लाख प्रेगाबालिन कैप्सूल और 1.51 लाख एनालजेसिक टैबलेट सहित काबू आरोपी अमित 6 साल नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था। वह बिना लाइसेंसी अवैध दवाओं को छोटे मेडिकल क्लीनिकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया और जमानत पर छोड़ दिया है। एसएचओ शमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जमानत पर छोड़ा है मगर मामले में जांच कर रहे हैं। गौर हो कि शनिवार रात ड्रग अफसर और पुलिस ने अमित के मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर नशीली दवाइयां बरामद की थी और स्टोर को सील किया था।


