एक साल के बाद अमनदीप कौर फिर लगीं एडीसीपी ट्रैफिक

पंजाब में 97 एसपी और 65 डीएसपी के तबादले किए हैं। जिसमें जिले से 6 एसपी और 8 डीएसपी बदले गए हैं। सवा साल के बाद परविंदर कौर को तरनतारन के एसपी से बदलकर कमिश्नरेट में एडीसीपी हैडक्वार्टर लगाया है। एडीसीपी हैडक्वार्टर हरकमल कौर को लुधियाना भेज दिया गया है। देहाती में एसपी इन्वेस्टिगेशन हरिंदर सिंह गिल को जालंधर भेजा गया उनकी जगह आईपीएस आदित्या संभालेंगे। एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह को कमिश्नरेट में एडीसीपी सिटी-1, आईपीएस सीरिवेनला को एडीसीपी सिटी-2 और जसरूप कौर को एडीसीपी-3 लगाया गया है। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन के पद पर तैनात नवजोत सिंह को बदलकर जालंधर सिक्योरिटी एडीसीपी लगाया, उनकी जगह पर जगविंदर सिंह पदभार संभालेंगे। वहीं एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह की जगह अमनदीप कौर को एडीसीपी लगाया गया। देहाती के एसपी हैडक्वार्टर जगदीश कुमार को बदलकर उन्हें बठिंडा भेज दिया है, उनकी जगह पर गुरमीत सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा डीएसपी में वुमन एंड चिल्ड्रन सैल देहाती में तैनात यादविंदर सिंह को एसीपी एयरपोर्ट लगाया गया है। देहाती डीएसपी डिटेक्टिव डीएसपी मनिंदरपाल सिंह लगाया गया है। पहले मनिंदरपाल कमिश्नरेट में एसीपी ट्रैफिक तैनात थे। साइबर क्राइम के एसीपी विजय कुमार को डीएसपी इंटेलिजेंस पंजाब लगाया है। शीतल सिंह एसीपी ईस्ट और डीएसपी एनआरआई के पद पर कंवलप्रीत सिंह को तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *