थाना सिविल लाइन की पुलिस ने इलाज के दौरान 11 लाख रुपए की ठगी मारने वाले डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी डाक्टर की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले वरीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें दी शिकायत में गुरशेर सिंह निवासी गुरु हरि राय एवेन्यू ने बताया कि आरोपी डाक्टर ने इलाज के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।


