नेशनल हाईवे से पठानकोट जीटी रोड वल्ला में फ्लाईओवर का काम ठप

| वल्ला पिछले कई सालों से नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जीटी रोड पठानकोट पर वल्ला में बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण भारी ट्रैफिक वाली इस सड़क के साथ वाली सर्विस लेन पर जगह काम होने के कारण दोनों तरफ बहुत बड़े-बड़े जाम लगते हैं। लुधियाना, जालंधर और दिल्ली से आने वाले लोगों के जाम में फंसने के कारण कई बार उनकी फ्लाइट भी निकल जाती है । सिकंदर सिंह रंधावा, काउंसलर गुरिंदर सिंह गगन, हरविंदर सिंह धूलका, सुरजन सिंह फौजी, हरविंदर सिंह सोनू, दिलबाग सिंह, बिल्ला निजामपुरा, जसपाल सिंह काला, प्रधान हैप्पी और बलविंदर सिंह आदि ने कहा के ब्रिज बनाने वाली कंपनी की तरफ से कई ठेकेदारों को समय-समय पार काम करने का ठेका दिया जा रहा है लेकिन जो अभी नया ठेकेदार आता है काम अधूरा ही छोड़कर चला जाता है लोगों ने कहा कि दिसंबर महीने में बने 15 पर बड़े-बड़े स्लैब रख दिए गए हैं उसके बाद कोई भी काम नहीं किया गया। इस मामले में जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी के डायरेक्टर अब्दुल्ला से बातचीत की उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है जल्द से जल्द इस वल्ला ओवर ब्रिज का काम करवाया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *