अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा से मनाया पर्व

पट्टी | माता चिंतपूर्णी मंदिर महिंदरपाल बड़े देवा जी रोही वाले में अष्टमी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। शनिवार शाम को जागरण हुआ। सतनाम सिंह, नरिंदर सिंह जेई, शम्मी कपूर और भवन कुमार टाह ने माता की भेंटें गाईं। रविवार सुबह तारा रानी की कथा हुई। इसके बाद भोग लगाया गया।पंडित राम गोपाल ने हवन शुरू किया। हवन की पूर्णाहुति के बाद कंजकों का पूजन किया गया। इस मौके पर भवन कुमार टाह, हरभजन सिंह पट्टी, मुकेश जोशी, हरजिंदर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *