अमृतसर | थाना छेहर्टा की पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन और 2800 ड्रग मनी बरामद एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज सिंह निवासी मिलाप एवेन्यू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान मिलाप एवेन्यू के पास युवक को रोका। तालाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की। आरोपी हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। पकड़े गए आरोपी पर पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


