बीआरटीएस प्रोजेक्ट रोड सिर्फ मेट्रो बसों के लिए बनाई गई थी अब इस पर आम लोग भी चलने लगे हैं। बीच में डिवाइडर न होने से हादसे होते रहते हैं। कई बार गाड़ियां आमने-सामने टकरा चुकी हैं। लोग तेज रफ्तार में इस रोड से गुजरते हैं। पुलिस समय-समय पर चालान करती है फिर भी लोग नहीं मानते। खालसा कॉलेज से पुतलीघर की ओर जा रहा एक बाइक सवार बीआरटीएस कॉरिडोर में घुस गया। जहां ग्रिल नहीं थी, वहीं ट्रिपलिंग करते हुए बाइक लेकर अंदर जाता दिखा। इससे लोग न सिर्फ खुद की, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डालते हैं। बीआरटीएस रोड में सब गाड़िया, बाइक सवार बहुत स्पीड से चलते हैं। जीटी रोड से भी लोग तेज रफ्तार में निकलते हैं। अक्सर कई लोग पुलिस नाके से बचने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते है और चौक के पास सिग्नल न देखे बिना दी तेजी से निकलते हैं।


