श्री रामचरितमानस मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया

भास्कर न्यूज| बलांगीर श्री रामचरित मानस मंदिर के 35 वें वार्षिक उत्सव पर 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मंदिर के पवित्र प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव, नवान्ह पारायण व मानस मर्मज्ञ श्यामानंद दास महाराज के तत्वावधान में मानस प्रवचन व सरल व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। रविवार को रामनवमी की शुभ अवसर पर सुबह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 से 12 बजे तक श्री राम जन्मोत्सव अभिषेक के कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए तथा उत्साह के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया।संध्या 7:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रवचन समापन समारोह एवं पूर्णाहुति तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आज प्रातः से ही हजारों की संख्या में दर्शनार्थी भगवान श्री राम के दर्शन हेतु मंदिर पधार रहे थे यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। 5 अप्रैल को मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महासचिव गजानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल तथा कन्हैया अग्रवाल ,राजेश जैन इत्यादि सदस्यों ने उपस्थित होकर श्यामानंद दास जी महाराज का सम्मान किया व प्रसाद वितरण में भाग लिया। इस मौके पर संतोष मोदी, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *