महा अष्टमी पर मंदिरों में हवन के बाद प्रसाद बांटे

लाटाबोड़| शक्ति व आराधना का पर्व नवरात्र के आठवें दिन महा अष्टमी श्रद्धा भक्ति के वातावरण में मनाया गया। लाटाबोड सहित अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में पूर्णाहुति दी। साथ ही कन्या भोज के साथ ही प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया । बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा मंदिर में पुरोहित पंडित गोपाल प्रसाद मिश्र के द्वारा हवन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। बड़ा तालाब शीतला माता मंदिर में आरती का कार्यक्रम कराया गया। महाअष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में कन्या भोज भंडारा, व प्रसादी का भी आयोजन समितियों द्वारा किया गया। जहां खीर, पूड़ी, हलवा का भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंचल के प्रसिद्ध माता मां कुंवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलित किए थे। अष्टमी पर्व के चलते देवी मंदिरों में भीड़ रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *