महायज्ञ में विकास, उद्धार कल्याण की कामना की

भास्कर न्यूज | बालोद कसहीकला गांव में चैत्र नवरात्र के अवसर पर दिव्य शत चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन दुर्गा मंदिर प्रांगण में अखंड ज्वाला ज्योति मानव सेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ। महायज्ञ का उद्देश्य गांव के विकास, उद्धार और कल्याण की कामना है। भक्तों की आस्था का केंद्र बना यह यज्ञ ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना को साकार कर रहा है। श्रद्धालु सुबह से रात तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। भगवान के नाम का संकीर्तन लगातार हो रहा है। यज्ञ के आचार्य पंडित सुमित तिवारी और पंडित वरुण तिवारी हैं। समिति के प्रधान अशोक साहू ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को नवमी तिथि पर संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *