भास्कर न्यूज| भगत देवरी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर वन दुर्गा माता मंदिर भगत देवरी में भंडारा व नौ कन्या पूजन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस पावन अवसर पर गांव के पुजारी दुर्गा शंकर जोशी के सान्निध्य में और भंडारे की व्यवस्था रामलाल पुजारी ने की। नौ कन्या पूजन में नौ कन्याओं को विधिपूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया, जिसमें पूड़ी, चने, हलवा, केले और मिठाई परोसी गई। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा का उत्सव बताया और वन दुर्गा माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही जिसमें गांव के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


