एस.वी पब्लिक स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन:मुस्कान फाउंडेशन की ओर से 60 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की गई

आदर्श नगर स्थित एस .वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मुस्कान फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट मीरा ब्रदरहुड सोसायटी के द्वारा संचालित एस.वी.पब्लिक स्कूल, साधु वासवानी उच्च माध्यमिक विद्यालय और मीरा गर्ल्स कॉलेज के वाहन चालकों तथा सहायक कर्मचारियों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई। शिविर में लगभग साठ लोगों के नेत्रों की जांच की गई। उन्हें मुस्कान फाउंडेशन द्वारा ही निशुल्क चश्में भी प्रदान किए जाएंगे । इस शिविर का उद्देश्य जहां सहायक सदस्यों की नेत्र जांच करना था वहीं वाहन चालकों की अच्छी दृष्टि के माध्यम से सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाना था। स्कूल प्रिंसिपल अल्पा मालविया ने मुस्कान फाउंडेशन को धन्यवाद दिया और कहा कि यह शिविर हमारे ड्राइवर तथा सहायक कर्मचारी के लिए बहुत उपयोगी था। हमें उम्मीद है कि यह शिविर उनके नेत्र स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नेत्र शिविर से जहां वाहन चालकों और सहायक स्टाफ के नेत्रों की जांच हुई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *