राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान:दुनिया के विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान, गंभीर रोगों में आयुर्वेद के लाभों की मिलेगी जानकारी

जयपुरवासी गर्मी जनित रोग से बचाव व उपाय जान सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में 11 अप्रैल से राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस आरोग्य मेले में दुनिया भर के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से प्रायोजित व अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री व आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा को आमंत्रित करने के लिए महासम्मेलन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट की। इस दौरान बैरवा ने कार्यक्रम विवरणिका का विमोचन भी किया। आयुर्वेद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी मेले के दौरान आयुर्वेद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेदीय औषधि निर्माताओं की स्टॉल के साथ भारत सरकार से संबंधित विभिन्न आयुर्वेदीय संस्थाओं- केन्द्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद्, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर), गुजरात विश्वविद्यालय आदि संस्थानों की ओर से आयुर्वेद के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *