एलिवेटेड निर्माण के चलते आधी रोड पर बेरिकेडिंग, बचे हिस्से पर बस-ऑटो वाले

शहर के दो प्रमुख चौराहों पारस और उदियापोल सर्किल पर एलिवेटेड रोड का काम शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य से सड़क के आधे हिस्से पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। बचे आधे हिस्से को बस-ऑटो वाले अकसर जाम करके रखते हैं। मनमानी करके सवारी बैठाने के लिए गाड़ी को सड़क के बीच घेरे रखते हैं। यहां से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सवीना, सिटी की ओर बड़ी संख्या में वाहन आते-जाते हैं। लगभग हर दिन यहां जाम के हालात बने रहते हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है। -शहरवासी रीडर्स रिपोर्टर कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9672984943 पर वॉट्सएप करें या udaipureditorial@dbcorp.in पर मेल करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *