सम्मेलन में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,बारातियों पर ड्रोन से बरसाए गए फूल

सैनी आदर्श सामूहिक विवाह समिति तिजारा के तत्वावधान में रामनवमीपर तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एमपी जैन फार्म हाउस, भृर्तहरिगुम्मद के सामने तिजारा मेंआयोजित किया गया।सम्मेलन में तिजारा, अलवर, किशनगढ़बास, खैरथल, बानसूर, कोटपूतली, नारनोल, रिवाड़ी,धारूहेड़ा, बहरोड, भिवाडी, हरसोलीसहित कई जगहों से सैनी समाज केलोग विवाह सम्मेलन में आकर भागलिया। सुबह सैनी माध्यमिक विद्यालयमें मांगलिक कार्य का शुभारंभ कियागया। वहीं दूल्हों की निकासी निकालीगई। वहीं बरात में नागिन बैंड शहनाईड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथागुरुकुल झज्जर द्वारा व्यायाम प्रदर्शन व हरियाणा के सुप्रसिद्ध सपेरा बीन लोककलाकारों नृत्य कलाकार शामिल हुए।विवाह स्थल पहुंची जहां तोरण,वरमाला एवं आशीर्वाद तथा मंगल गीतकार्यक्रम आयोजित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीगई। कई जगहों पर सामाजिकसंस्थाओं ने फूल बरसाकर एवं ठंडापेयजल पिलाकर स्वागत किया गया।सम्मेलन में वन राज्य मंत्री संजयशर्मा एवं विधायक बालकनाथ पहुंचकर विवाह सम्मेलन में वर वधुओंको आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाहआयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारामंच पर सभी अतिथियों का सम्मानितकिया गया। आयोजक पुरुषोत्तम सैनीव सैनी समाज के अध्यक्ष कृष्णसैनी, सामूहिक विवाह कमेटीकेअध्यक्ष कैप्टन श्योनारायण ने सभीआगंतुकों का आभार जताया। इसअवसर पर पुरुषोत्तम सैनी, समाजप्रधान कृष्ण सैनी, श्योनारायण,जयप्रकाश पंचायत समिति प्रधान,महंत जस्सू महाराज, रमा कमेटी केपूर्व अध्यक्ष राजू सैनी, जैन मंदिर केअध्यक्ष मुकेश जैन, बनेसिंह गुर्जर,सतपाल प्रजापत, अग्रसेन सैनी,सुभाष सैनी, नत्थूराम सैनी, कैप्टनश्योनारायण, मंगतूराम सैनी, तेजपालसैनी, भरत सिंह, भौम सिंह सैनी,नवल किशोर सहित अनेक लोगउपस्थित रहे। तिजारा. वर-वधू को आशीर्वाद देते मंत्री संजय शर्मा व विधायक बालकनाथ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *