मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल से पंजाब और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावना जताई है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के सभी जिलों और शहरों का तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। दक्षिणी भागों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 4 से 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अप्रैल में अब तक 100% कम बारिश हुई है। आमतौर पर अप्रैल महीने में 0.4 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस, मध्य भाग में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। पंजाब के पांच बड़े शहरों का तापमान अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 16 °C से 34 °C के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 18 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 19 °C से 37 °C के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 °C से 35 °C के बीच रहने का अनुमान है।


