टाटा कॉलेज के एसटी व सामान्य छात्रावास में बेड, टेबल, मच्छरदानी और चेयर की कमी, छात्र संगठन ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज| चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा कि कोल्हान आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित टाटा कॉलेज में एसटी और सामान्य छात्रों के लिए बने छात्रावास में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसी प्रांगण में चुनाव के समय प्रधानमंत्री से लेकर राज्य के मंत्री एवं विधायकों का यहां प्रोग्राम होता है। कई बार हम लोगों ने छात्रावास की समस्या विधायक, मंत्री और जिला प्रशासन से बताई है। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता है। आदिवासी छात्रावास में 8 साल से सरकारी बावर्ची नहीं है। आदिवासी छात्रावास में रहकर विधायक से लेकर राज्य के मंत्री तक बन गए। जब उसकी समस्याओं को लेकर जाते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। अब छात्रावास की छत का प्लास्टर उखड़ रहा है। कुछ दिन पहले एक छात्र के ऊपर छत का प्लास्टर गिरने से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। आदिवासी छात्रावास में लगभग 250 विद्यार्थी रहते हैं। सोने व स्टडी के लिए बेड, गद्दा, टेबल, चेयर, मच्छरदानी व बर्तन नहीं है। डाइनिंग रूम बदहाल है। कुर्सी व टेबल नहीं होने के कारण जमीन पर बैठकर विद्यार्थी खाना खाते हैं। किसी तरह जुगाड़ लगाकर टेबल का सहारा लेकर अध्ययन कर रहे हैं। रसोई व डाइनिंग रूम से बारिश के सीजन में पानी टपकता है। जितना जल्द हो सके छात्रावास की समस्याओं का समाधान हो, अन्यथा छात्र विधायक व मंत्रियों के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *