लोहरदगा | सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगातार 147 वां सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए। सभी ने भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 27 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बी पी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही कराई जाती है। डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम पर शरीर का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, अनामिका भारती व राजीव यादव ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना एवं अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करवा रहे हैं।


