इंदौर के अखंडधाम आश्रम पर अ.भा. संत सम्मेलन:भारत भूमि पर जन्म लेने वालों को भारत माता की जय बोलना ही चाहिए – स्वामी ज्ञानानंद

वेदांत का मूल तत्व ज्ञान ही है। ज्ञान के अभाव में मनुष्य का आचरण पशुवत माना गया है। हमारी सनातन संस्कृति, धर्म और सदभाव की बुनियाद पर टिकी हुई है, लेकिन किसी को भी हमारी सौजन्यता का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भारत की धरती पर जिन्होंने जन्म लिया है, उन्हें भारत माता की जय बोलना ही चाहिए। हमारा भारत भूमि में जन्म लेना भी तभी फलीभूत होगा, जब हम अपनी सनातन संस्कृति के अनुरूप आचरण करेंगे। भारत भूमि की पहचान धर्म से है, धन से नहीं। विश्व में अब क्रांति का नेतृत्व भारत ही करेगा। आज पूरी दुनिया में वेदांत और भारतीय सनातन संस्कृति से जुड़े संतों की वाणी गूंज रही है। वेद -वेदांत और धर्म -संस्कृति हमारी जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा है। ये दिव्य और ओजस्वी विचार हैं जगदगुरू शंकराचार्य, भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ के, जो उन्होंने शुक्रवार को बिजासन रोड स्थित अविनाशी अखंड धाम आश्रम पर चल रहे 57वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन की धर्मसभा में व्यक्त किए। सम्मेलन में आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी चेतन स्वरूप, हंसदास मंठ के महामंडलेश्वर महंत रामचरणदास महाराज, पं. पवनदास महाराज, रतलाम के महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरूप, हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश्वरानंद, चौबारा जागीर के संत नारायणनानंद, साध्वी अर्चना दुबे, डाकोर के वेदांताचार्य स्वामी देवकीनंदनदास, हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, सोनकच्छ से आए संत लवचंद्र दास, उज्जैन स्वामी वितरागानंद एवं संत राजानंद ने भी अपने औजस्वी विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में अतिथि संतों का स्वागत महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी चेतन स्वरूप, अध्यक्ष हरि अग्रवाल, संयोजक किशोर गोयल, भावेश दवे, नवनीत शुक्ला, अशोक गोयल, सचिन सांखला, राजेन्द्र सोनी, ठा. विजयसिंह परिहार, हरिनारायण विजयवर्गीय, ओम कछवाहा, पलकेश कछवाहा, शंकरलाल वर्मा, राजेन्द्र सिंह जादौन, गोपाल लिखार, महेन्द्र विजयवर्गीय,परीक्षित पंवार, रणवीर दग्धी आदि ने किया। शंकराचार्यजी के आगमन पर नारायण अग्रवाल 420 पापड़वाले, रामबाबू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सूरजसिंह राठौर, गीता विजयवर्गीय, राहुल शर्मा, मुरलीधऱ धामानी, डॉ. चेतन सेठिया, श्रीमती विपीन सांखला आदि ने पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की। संचालन हरि अग्रवाल एवं संत नारायणनानंद ने किया। मातृशक्तियों ने ली देश को समर्थ संतान देने की शपथ अखंड धाम आश्रम पर चल रहे 57वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन में आज का दिन मातृशक्ति के नाम रहा। दो हजार से अधिक महिलाओं ने सम्मेलन में आकर अखंडानंद गीता वेद वेदांग गुरुकुलम एवं सनातन महिला संगठन और अथर्व महिला संगठन के तत्वावधान में संतों के सानिध्य में शपथ ली कि वे राष्ट्र की नव पौध और नव किलकारी को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम, समर्थ और समृद्ध बनाने के लिए गर्भ संस्कार एवं ध्यान सत्र की मदद से अपने मातृत्व को सार्थक बनाएंगी। महिलाओं ने संकल्प किया कि वे सनातन धर्म की दृढ़ता और देश की भावी संतानों में संस्कारों का ऐसा बीजारोपण करेंगी कि देश एक बार फिर विश्व गुरू का अपना गौरवशाली अलंकरण पुनः हांसिल कर लेगा। सम्मेलन में जगदगुरू शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने भी देश की मातृशक्ति का वंदन करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा भी की। सम्मेलन का समापन शनिवार को सम्मेलन का समापन शनिवार को सुबह 11 बजे आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन अखंडानंद महाराज की 57वीं पुण्यतिथि पर हजारों दीपों से आरती के साथ होगा।सनातन महिला संगठन एवं अथर्व महिला संगठन के तत्वावधान में मातृशक्ति को संतों की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। इसके पूर्व ज्योति श्रीवास्तव, श्रुति केलकर, योगाचार्य निशा जोशी, सुनीता दीक्षित एवं ऋतु श्रीवास्तव ने माताओं के समक्ष एक संस्कारित समाज के नव निर्माण में उनके संभावित योगदान के बारे में प्रभावी विचार बताए। उन्होंने आज ध्यान दिवस के उलक्ष्य में यह नवाचार आयोजित किया और मातृशक्ति का आव्हान किया कि वे अपने गर्भस्थ शिशुओं को तेजस्वी, ओजस्वी और भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप ऐसे पर्यावरण में जन्म दें, जहां हमारी संस्कृति की अमिट छाप बनी रहे। बच्चे स्वस्थ और समृद्ध होंगे और माताएं भी अपनी सृजन क्षमता में वृद्धि कर देश को एक संस्कारित और समृद्ध राष्ट्र की सौगात प्रदान करेंगी। इस अवसर पर आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सानिध्य एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अशोक गोयल के आतिथ्य में सनातन महिला मंच की ओर से सभी संतों का सम्मान भी किया गया। समाजसेवी गणेश गोयल, गोविंद गर्ग भमोरी, अजय गोयल एवं नरेश अग्रवाल भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से प्रवचन, 11.30 बजे आरती अखंड धाम पर चल रहे 57वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन के सातवें दिन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से संत सम्मेलन की कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी। जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अध्यक्षता में सुबह 9 से 9.30 तक गुरूवंदना, 9.30 से 10 बजे तक महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, 10 से 10.30 तक रतलाम एवं हरिद्वार से आए संतों के आशीर्वचन तथा 10.30 से 11 बजे तक संत सम्मेलन के अन्य अतिथियों के आशीर्वचन के पश्चात 11 से 11.30 बजे तक ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद की 57वीं पुण्यतिथि पर जगदगुरू शंकराचार्य के अध्यक्षीय आशीर्वचन होंगे तथा उसके बाद हजारों श्रद्धालु अपने –अपने घरों से लाई गई सुसज्जित दीपों की थालियों से स्वामी अखंडानंद की आरती करेंगे। सम्मेलन में आए संतों को विदाई भी दी जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *