कोरबी-चोटिया | कोरबी चौकी अंतर्गत सिरमिना-कोरबी सड़क मार्ग पर स्थित भदरापारा गांव के पास पुल के नीचे किसी ने बाइक को आग लगाकर जला दी। उक्त सूने स्थान पर पहुंचे ग्रामीणों ने ढांचे में तब्दील हो चुके बाइक को देखा तो सनसनी फैल गई। न बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता चल सका और ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी मिली। इस तरह की घटना अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा की जाती है या फिर किसी से द्वेश होने पर उसकी बाइक को जलाई जाती है, लेकिन गांव में किसी की बाइक चोरी नहीं हुई है। ऐसे में ग्रामीण किसी दूसरे स्थान से बाइक लाकर वहां जलाए जाने की आशंका जता रहे हैं। ऐसा किसी अपराध में बाइक प्रयुक्त होने पर साक्ष्य मिटाने के लिए भी किया जा सकता है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


