अंबिकापुर | शहर के गांधीनगर इलाके में शनिवार की शाम को उत्पात मच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गांधीनगर निवासी प्रिंस सोनी शनिवार की शाम को घर में परिजनों को परेशान कर रहा था। इसके बारे में शिकायत मिली थी कि वह आए दिन लोगों के साथ विवाद कर रहा है। शनिवार को तो उसने परिजनों से मारपीट के बाद खुद की कलाई भी काट ली। सूचना पर एसआई नवल दुबे दलबल के साथ पहुंचे तो उनके साथ भी युवक विवाद करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।


