सूने घर से 15 हजार रुपए का सामान चोरी, केस दर्ज

बैकुंठपुर | सूने घर का ताला तोड़कर चोर 4 हजार रुपए नकद समेत 15 हजार रुपए का सामान चांदी का पायल व मंगल सूत्र ले गए। मामले में प्रार्थी प्रकाश सिंह ने चोरों के खिलाफ केल्हारी थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि 2 अप्रैल की दोपहर 1 बजे प्रार्थी घर में ताला लगाकर केवई नदी में नहाने के लिए गया था और करीब 2 बजे वापस आया, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखा चांदी का पायल और सोने का मंगल सूत्र समेत 4 हजार रुपए नकदी नही था। इसे चोर चोरी कर फरार हो चुके थे। चोरों ने नकद समेत 15 हजार रुपए का सामान चोरी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *