अबोहर में कारोबारी के पिता ने किया सुसाइड:चश्मा-जूते उतारकर नहर में लगाई छलांग, बेटा बोला- आत्महत्या के पीछे बड़ी साजिश

अबोहर में कंधवाला रोड पर स्थित नहर में कूदकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमरजीत बठला के रूप में हुई है। वे शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और अरोड़वंश सभा के प्रधान महेंद्र बठला काली के पिता थे। घटना दोपहर की है। अमरजीत बठला नहर किनारे बैठे थे। नहर में नहा रहे कुछ युवकों ने देखा कि अचानक बुजुर्ग ने अपना चश्मा और जूते उतारे और इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। युवकों को पहले लगा कि वे नहाने के लिए कूदे हैं। लेकिन जब कुछ मिनट तक वे ऊपर नहीं आए, तो आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उनके पेट से पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में पहुंचे शहर के लोग लोगों ने इसकी सूचना नर सेवा- नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी, जिस पर समिति सदस्य बिटटू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और सिटी-2 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इधर, सूचना मिलते ही मृतक का परिवार भी अस्पताल पहुंच गया। मृतक के बेटे काली बठला ने कहा कि उनके पिता की आत्महत्या के पीछे एक बड़ी साजिश है, जिसका खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करें। कारोबारी के पिता की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोग अस्पताल में पहुंचें और शोक प्रगट किया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *