फाजिल्का डीसी दफ्तर पर किसानों का हंगामा:नारेबाजी- प्रदर्शन किया, बोले- नहरों में आ रहा गंदा पानी, प्रशासन को 4 दिन का अल्टीमेटम

फाजिल्का में नहरों में रहे गंदे पानी के विरोध में किसानों डीसी दफ्तर पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान नहरों में आ रहे गंदे पानी की बोतलें भरकर डीसी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा l नहरों में गंदा पानी आ रहा है और वही पानी वह पी रहे हैं l जबकि प्रशासन ने यह पानी पीने से इनकार कर दिया। l भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के किसान नेता राजन, सुखमंदर सिंह और हरपिंदर सिंह ने बताया कि अबोहर की पंजावा माइनर अबोहर ब्रांच सहित कई नहरों में काला पानी आ रहा है l जिससे फसलें तो तबाह होंगी ही और साथ में बीमारियां भी फैल रही है l आज वह नहरों के गंदे पानी की बोतलें भरकर फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचे हैं l जहां पर उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को यह पानी पीने के लिए कहा l नहरों में साफ पानी सप्लाई किए जाने की मांग उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की l जिस कारण उनके द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। किसानों ने डीसी से नहरों में साफ पानी की सप्लाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी यह पानी नहीं पिएंगे तब तक उनका रोष जारी रहेगा l उन्होंने कहा कि चार दिन का अल्टीमेटम दिया गया है l अगर उनकी सुनवाई न हुई तो बड़े स्तर पर संघर्ष होगा l फाजिल्का के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डाक्टर मंदीप कौर का कहना है कि उनके द्वारा किसानों के साथ मुलाकात की गई थी l जिसमें उन्होंने उनकी बात भी सुनी है l इस मामले के बारे में हेड ऑफिस लिखित में भेजा जा रहा है l हालांकि किसानों द्वारा लगाए जा रहे सुनवाई न होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हर बार किसानों की बात सुनी जाती है l आज किसानों द्वारा बेवजह हंगामा किया गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *