छिंदवाड़ा में मंदिर जाने के लिए निकले परिवार की कार महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में पिता-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को काटकर शव निकालने पड़े। घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाट परासिया की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। छिंदवाड़ा CSP अजय राणा ने बताया कि हादसे में छिंदवाड़ा के रहने वाले दिनेश उईके (32) और उनके बेटे सागर (4 माह) की मौत हो गई। वहीं एक 29 साल की महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 5 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में घायल देवांशी पिता दिनेश उईके (9), वेदांत पिता दिनेश उईके (11), राजेश साहू (45) निवासी नागपुर, धीरज ढोके पिता अजबराव (40) निवासी नागपुर और महेश भामकर (40) निवासी नागपुर गंभीर घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बोला- मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे
घायल धीरज ढोके ने बताया कि वह नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह सोमवार को कार से कपुरदा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। उनकी कार में 3 लोग सवार थे। देखिए हादसे की तस्वीरें 4 महीने के बेटे और पिता की मौत
परिचित सज्जू सूर्यवंशी ने बताया कि दिनेश उईके (32) कपुरदा माता मंदिर दर्शन के लिए परिवार के साथ जाने वाले थे। इसलिए रविवार रात को उन्होंने पड़ोसी से कार ली थी। वह पत्नी कंचन उईके और तीन बच्चों के साथ सुबह मंदिर के लिए रवाना हुए थे। छिंदवाड़ा से 17 किमी दूर घाट परासिया के पास सामने से आ रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से टक्कर से हो गई। टक्कर में दिनेश ने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 माह के बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिनेश परिवार के साथ बाहर से आकर छिंदवाड़ा के रोहना खेह गुरैया में रह रहा था। जायसवाल पोल्ट्री फॉर्म में काम करता था। सज्जू ने बताया कि दिनेश परिवार के साथ बाहर से आकर छिंदवाड़ा के रोहना खेह गुरैया में रह रहा था। जायसवाल पोल्ट्री फॉर्म में काम करता था। पुलिस का कहना है कि छिंदवाड़ा के रहने वाले दिनेश और महाराष्ट्र के निवासी की आपस में गाड़ियां भिड़ीं है। दोनों के परिवार अभी नहीं आए हैं। उनके बारे में जानकारी सूचना दी जा रही है।


