किरोड़ी बोले- इस्तीफा स्वीकार नहीं किया,काम तो करूं,विभाग उजड़ रहा:रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अवैध गतिविधियां चल रहीं, बाघों का दम घुट रहा

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने 9 महीने बाद विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मीडिया से बात की। अब तक एक्टिव नहीं होने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- मैंने रुचि नहीं ली, जिसका कारण आपको पता है। वहां की सीटें हार गया था, नैतिकता की नाते मैंने इस्तीफा दे दिया था। मैंने कोशिश की मुख्यमंत्री स्वीकार कर लें। इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, काम तो करूं। मेरा विभाग उजड़ रहा है। पिछली भी जो गड़बड़ हुई है, उसको सही करना है। विभाग को तेज गति से चलाना मेरी प्राथमिकता है। गिले शिकवे दूर होने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- गिले शिकवे तो पहले भी नहीं थे। मैंने तो नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री और पार्टी से मेरी कोई शिकायत नहीं थी। मैं इस्तीफा नहीं देता तो आप रोज मुझे कुरेदते कि इस्तीफे की घोषणा कर दी, इस्तीफा नहीं दिया। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया था। अब मैं काम करूं नहीं तो किसान परेशान होंगे। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अवैध गतिविधियां चल रही हैं दिल्ली दौरे के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- दिल्ली यात्रा पर मैं दो-तीन मंत्रियों से मिलकर आया था, राज्य के कुछ विषय थे। उन पर बात हुई है। सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर सेंचुरी का एरिया है, वहां गड़बड़ हो रही है। वहां होटल और पीजी गेस्ट हाउस बन गए। टाइगर वहां सफोकेटेड (दम घुटना) हो रहा है। वहां अवैध गतिविधियां चल रही हैं। वहां मनमर्जी की जानकारी दी थी। गडकरी साहब से निवेदन किया था कि सेंचुरी को हाईवे से जोड़ा जाए। दानिश अबरार की मां यास्मीन अबरार को एक ही दिन में लाखों का पॉलीहाउस दे दिया किरोड़ी ने कहा- हमारे विभाग की कई स्कीम्स में गड़बड़ियां हैं। मेरे सवाई माधोपुर में भी गड़बड़ी हुई है। वहां के कांग्रेस विधायक रहे दानिश अबरार की मां यास्मीन अबरार को पोली हाउस दे दिया। आप दो, लेकिन एक दिन में आउटऑफ वे जाकर कोई पोली हाउस देगा। सबकी प्रायोरिटी लांघकर दिया गया। इस तरह की गड़बड़ी हो रही है, उसकी जांच कराएंगे। भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस मामले में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस राज के समय की बहुत सी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। दानिश अबरार बोले- मेरी मां ने पॉली हाउस लिया ही नहीं, 31 मार्च को आवंटन निरस्त हो गया पूर्व कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ने किरोड़ी के बयान के बाद एक्स पर अपना पक्ष रखा। दानिश अबरार ने लिखा- मेरी मां ने 29 मार्च 2024 को पॉली हाउस के लिए आवेदन किया था। आवेदन के लगभग एक साल बाद 8 मार्च 2025 को सूचित किया गया कि पॉली हाउस लॉटरी से आवंटित किया गया है। डिमांड राशि की मांग की गई। मेरी मां द्वारा उक्त आवंटित पॉली हाउस के राशि जमा नहीं करायी गई। इसके बाद उसके आवंटन आदेश निरस्त हो गए। गहलोत 15 साल सीएम रहे, 15 किलो भी बाजरा खरीदा क्या? एमएसपी पर बाजरे की खरीद नही होने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा- एमएसपी को लेकर कहीं असंतोष सुना हो तो बता दो। अशोक गहलोत 15 साल मुख्यमंत्री रह गए, कभी 15 किलो बाजरा भी खरीदा क्या? आरोप लगाना बड़ा आसान है। जब राज में होते हैं तो काम करने में और आरोप लगाने में फर्क है। एमएसपी पर बाकायदा खरीद हो रही है, कोई शिकायत मिलेगी तो उसको ठीक करेंगे। मेरी जानकारी में तो कोई शिकायत नहीं है। वैसे भी यह मामला सहकारिता विभाग का है, लेकिन हमें भी जानकारी रहती है। बूंदी में बीमा कपंनी ने हजारों किसानों का क्लेम नहीं दिया, किसानों को हमने नोटिस दिया है किरोड़ी ने कहा- बूंदी में बीमा कंपनी ने हजारों किसानों को क्लेम नहीं दिया। बूंदी के किसान यहां पर आए हैं, जिस कंपनी ने पूरा पेमेंट नहीं किया उसकी जांच कलेक्टर ने भी कर ली। कमिश्नर ने भी कर ली। बीमा कंपनी को किसानों का पैसा देना ही पड़ेगा। नहीं देंगे तो हमने किसानों से कह दिया मुकदमा दर्ज कराओ। कंपनी को नोटिस दिया है। सही जवाब नहीं मिला और किसानों को बीमा क्लेम का पैसा नहीं दिया तो हम इस कंपनी को टर्मिनेट कर देंगे। चाहे कितनी बड़ी कंपनी हो। साढु की चिंता साढु नहीं करेगा तो कौन करेगा डोटासरा के बयान पर किरोड़ी ने कहा- साढू की चिंता साढू नहीं करेगा तो कौन करेगा। उन्होंने मेरी चिंता की यह बहुत अच्छी बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *