लुधियाना| गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान, ढोलेवाल चौक में साप्ताहिक गुरमत समागम श्रद्धा से करवाया गया। अमृत वेले से शुरू हुए समागम में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन की सेवा निभाई। इनमें भाई हरप्रीत सिंह खालसा, भाई परमवीर सिंह, भाई गुरशरण सिंह, भाई गुरदीप सिंह जयपुर वाले और भाई दविंदर सिंह बटाला वाले शामिल रहे। भाई दविंदर सिंह श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी हैं। मुख्य कथावाचक भाई मनप्रीत सिंह ने संगतों के साथ गुरमत विचार साझा किए। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह ने रागी जत्थों को सिरोपे भेंट किए। मीत प्रधान सतपाल सिंह पाल ने बताया कि 13 अप्रैल, रविवार को खालसा साजना दिवस पर विशेष समागम होगा। इसमें भाई गुरुदत्त सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर कीर्तन सेवा देंगे। गुरु का लंगर लगातार चलता रहा। समागम में परमजीत सिंह लायलपुरी, तेजिंदर सिंह डंग, तरलोचन सिंह बब्बर, सुरजीत सिंह मठाड़ू, अवतार सिंह, जसवीर सिंह गोगिया सहित कई श्रद्धालु नतमस्तक हुए।


