पर्ची पर लिखी सारी दवाइयां नहीं मिल रही, बाहर से खरीदने के लिए मजबूर मरीज

भास्कर न्यूज| लुधियाना| सिविल अस्पताल लुधियाना में इलाज करवाने आए मरीजों को सरकारी फार्मेसी से पूरी दवाएं नहीं मिल रहीं। हालत यह है कि पर्चियों में लिखी गईं पांच में से दो या तीन दवाइयां ही दी जा रही हैं, बाकी मरीजों को मजबूरी में बाहर की दुकानों से खरीदनी पड़ रही हैं। सोमवार को अस्पताल परिसर में स्थित जनऔषधि केंद्र भी बंद रहा, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। दैनिक भास्कर के प्रतिनिधि ने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत की और उनकी पर्चियों की जांच की। इसमें सामने आया कि किसी को 3 में से सिर्फ एक दवाई मिली तो किसी को दो में से कोई एक। मरीजों का कहना है कि पहले तो डॉक्टर से पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगती है, फिर दवाई काउंटर पर, और अंत में हाथ लगती है। -पढ़ें पेज 3 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *