भास्कर न्यूज | महासमुंद कोमाखान थाना क्षेत्र के खरियार रोड मार्ग पर बंधवापार के पास पटरी पर 5 अप्रेल को एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने पटरी में लेट ट्रेन कटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार पुलिस को 5 अप्रेल रात 9 बजे को कोमाखान से खरियार रोड की ओर बंधवापार के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मामले की पतासाजी करने पर मृतक के बारे में जानकारी मिली की मृतक प्रेमलाल साहू (25) पिता रतिराम साहू निवासी ग्राम केसला, थाना खरोरा जिला रायपुर अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम गोइनाबाहरा अपने मौसी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। 5 अप्रेल की रात युवक की ट्रेन में कटकर आत्महत्या करने सूचना मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


