कांपा के सरपंच गजानंद ने गांव की बेटी के विवाह पर 5500 की भेंट दी

भास्कर न्यूज| बिरकोनी ग्राम पंचायत कांपा के सरपंच विकास चन्द्राकर ने चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए वादों को अमल पर लाना शुरू कर दिया है। उन्होंने गांव की प्रत्येक बेटियों के विवाह पर स्वयं से पांच हजार पांच सौ रुपए भेंट देने का वादा किया था। यह वादा उनके घोषणा पत्र में था। सरपंच ने बताया कि ग्राम वासियों व बालिकाओं के लिए अनेक योजनाओं हैं। ग्रामीण टीकाराम चन्द्राकर के पुत्री वंदना चन्द्राकर को भेंट स्वरूप 55 सौ रुपये की सहयोग प्रदान किया गया। सरपंच ने बताया कि यह कार्य आगामी पांच वर्ष तक चलेगा। पूर्व सरपंच गजानंद साहू ने बताया कि सरपंच अपने चुनावी योजना कन्या के विवाह पर 5500 रुपये देने को बखूबी भी निभा रहे हैं। इसके अलावा अंत्येष्टि के लिए भी 5500 रुपए की मदद देंगे। इस पहल की गांव में सराहना हो रही है। सरपंच विकास चन्द्राकर ने कहा कि गांव की बेटियों को आर्थिक समृद्धि बनाने वो हरसंभव प्रयास करेंगे। विवाह के लिए मदद के साथ साथ अन्य क्षेत्र पढ़ाई के लिए भी मदद की जाएगी। इस मौके पर सरपंच गजानंद साहू, जीतू चन्द्राकर, टेमन चन्द्राकर, विनोद चन्द्राकर, गोलू चन्द्राकर, नरसिंग यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *