जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन ने उपस्थित वृद्धों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव आफरीन बानो ने सोमवार को शहर बागबाहरा रोड स्थित बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय व नयापारा दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं के बारे में पूछताछ की व हालचाल जाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के आफरीन बानों ने दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचकर उपस्थित वृद्वजनों के उनके हालचाल व दी जा रही सुविधाओं के बारे में परख की। साथ ही वृद्वजनों को छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वृद्वजनों के लिए चलाए जा रहे अभियान करूणा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए माता पिता भरणपोषण अधिनियम के भी बारे में बताया। आश्रम में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत हुए। आश्रम में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बागबाहरा रोड स्थित बहु दिव्यांग विशेष अवासीय विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले शिक्षा, क्रिडा, मनोरंजन के साधन तथा शासन के दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ-सफाई, भोजन व स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव आफरीन बानों ने विशेष रूप से विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावुकतापूर्ण देखभाल करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *