भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा रोहण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रम आगामी 7 दिवसीय तक बूथ स्तर तक आयोजित होगा। जिसमें कार्यकर्ता अपने घर में भाजपा का ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कर संगठन का विस्तार किया जायेगा। हर गांव में घर-घर संपर्क कर अभियान चलाया जाएगा जिसमें भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक समरसता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया जायेगा। कार्यक्रम मुख्य वक्ता विधायक विनायक गोयल ने कहा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल 1980 को स्थापना हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया गया।


