मंईयां योजना : लाभुकों के राशन कार्ड का हो रहा सत्यापन

रांची | मंईयां सम्मान योजना के लिए आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड भी अनिवार्य होना चाहिए। ऐसे में राशन कार्ड का सत्यापन हो रहा है। विभिन्न जिलों में सत्यापन के दौरान राशन कार्ड द्वारा लाभुकों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे फर्जी मामले की रोकथाम में सहायता मिल रही है। ऐसे में मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास राशन कार्ड और आधार कार्ड दोनों होना चाहिए। हालांकि, कुछ जगहों पर राशन कार्ड की डुप्लीकेसी का संदिग्ध मामला सामने आया है। कई जगहों पर इसका भी सत्यापन कराया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड पोर्टल के एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल कर इसका सत्यापन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *